गौतम गंभीर: प्रेरणास्त्रोत


गौतम गंभीर: प्रेरणास्त्रोत

गौतम गंभीर एक ऐसा नाम जिन्होंने करोड़ों भारतीयों का सपने पर सुनहरी मोहर लगाई। एक ऐसा बल्लेबाज जो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में पिच पर अकेले टीका रहता था। बड़े मंच पर अपने जुनून और खेल से  करतब दिखालने वाला यह खिलाड़ी करोड़ों युवाओं केलिए आदर्श है। 

गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर, 1981 में दिल्ली में हुआ था। बचपन में वह फौज में भर्ती होना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। महाविद्यालयीन खेलों में गौतम ने ऐसी चमक दिखाई की उनका चयन रणजी ट्रॉफी में हुआ। 

जल्द ही अपनी मेहनत और लगन से उनका चयन भारतीय संघ में भी हुआ। उन्होंने अपनी कारकिर्द की शुरुवात 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ की। वह 2003 विश्वकप में चयन ना होने से बेहद दुखी थे। लेकिन सपने को जिद और हौसलों से जितने का माद्दा रखना यह खिलाड़ी जानता था। 

पाकिस्तान के खिलाफ 2007 टी ट्वेंटी विश्वकप के अंतिम मैच में खेली गई 75 रन की ऐतिहासिक पारी ने भारत ने टी ट्वेंटी इतिहास का पहला विश्व कप जीता। 2011 विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली 97 रन की महानतम पारी करोड़ों दिलो की धड़कन है। विपरीत परिस्थितियों  आई वह पारी उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में एक थी। 2009 में नेपियर में उन्होंने क्रीज पर 13 घंटे बिताते हुए 136 रन की पारी खेलकर मैच को ड्रॉ कराया था। 

बतौर सलामी में उनकी जोड़ी वीरेंद्र सहवाग के साथ खूब जमी। 2009 में आईसीसी ने उन्हें टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना।  2007-2008 में भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 पर पहुँचाया। कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो शतक लगाते हुए 5-0 से श्रृंखला जीती। अक्टूबर 2008 से लेकर फरवरी 2010 तक उन्होंने कुल 8 शतक लगाए। 

2011 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हे ग्यारह करोड़ की रिकॉर्ड राशि से चयनित किया गया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स केलिए कप्तानी करते हुए दो बार खिताब जीता। गौतम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल दस हजार से ज्यादा रन बनाए 

उन्हे भारत सरकार ने पद्मश्री एवम अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौतम अभी पूर्व दिल्ली से सांसद है। गौतम केवल अच्छे खिलाड़ी ही नही बल्कि अच्छे इंसान भी है, उन्होंने सामाजिक कल्याण के तौर पर एक रुपया में खाना देते है। उन्होंने अवयव दान करने का संकल्प भी लिया है। 

गंभीर की खेलकूद में अद्वितीय प्रेरणा और संघर्ष की कहानी है, जो हमें उनके उदाहरण से यह सिखने को मिलता है कि संघर्षों से भरपूर मेहनत के साथ ही हम सफलता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। उनकी उपलब्धियों ने क्रिकेट के मैदान में न केवल उन्हें, बल्कि देश को गर्वित किया है। गौतम गंभीर एक महान क्रिकेट खिलाड़ी, उत्कृष्ट नेता और प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी कड़ी मेहनत, संघर्ष और समर्पण से भरपूर जीवन उन्हें हमारे दिलों में सदैव याद रखा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

They won with simple formula

MS Dhoni: Once in Generation | English

The Godfather actor turns 80 yesterday: