How to deal with Ghosting and Rejection ?

 



How to deal with Ghosting and Rejection ?

"किरण तुम मेरी नही तो किसी और की नही हो सकती।" 

यह शाहरुख खान की डर फिल्म का डायलॉग तो आपने सुना ही होगा। लड़की ने रिजेक्ट करने के बाद एक आशिक उसके पीछे

पीछे पागलों की तरह भागता है, उसे वह रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं होता। और वह खुद को टॉर्चर तक करने लगता है। 

सबको लगता है की रिजेक्शन is normal for all. But it's not normal. जब कोई आपसे हर दिन बात करने वाला पर्सन एक दिन अचानक आपसे बात करना बंद कर दे, ना explanation, ना रिप्लाई करे, तो समझ जाइए की आपको ghost किया जा रहा है। आप सोचेंगे की यार अभी तो चैटिंग कर रहे थे, एक दम से बाते क्यों बंद हों गई। और रिजेक्शन का सीधा सा मतलब है की कोई आपको नकार दे। हाल ही में किए गए एक सर्वे के अनुसार, 70 percent लोग घोस्टिंग के शिकार हो चुके है। यह बहुत बड़ा आंकड़ा है। और वे यह भी महसूस करते है की ये डेटिंग apps के बढ़ने के कारण एक ट्रेंड भी बन गया। 

Rejection feels lausy: 

जी हा! रिजेक्शन में हम hurt होते है। हमारे सेल्फ ego, self belief पर ठेस पहुंचती है। इसकी वजह से anxiety, self doubt create होता है। कई लोग डिप्रेशन में भी जाते है। 

Rejection हमारे पर्सनल disappointment की एक इमोशनल रिएक्शन होती है। Rejection आने पर हम disbeilef में होते है। यार मैं कैसे रिजेक्ट हो सकता हूं। हमे लगता है की we deserve this persons regard and respect. और हमे गुस्सा आता है। हमारे mind का balance बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से हम सामने वाले को वो जिंदगी में आए इसीलिए "व्हाट्सएप पर पन्नो पर पन्ने लिख के भेजते है।", 

इतना पीछे भागते है की कोई अगर सोशल मिडिया पर ब्लॉक भी कर दे, गुगल पे पर मेसेज करते है। अपने life को कोसते है अपने ऊपर शक करने लगते है, stop being hard on yourself🙏

जब भी रिजेक्शन हो तब सबसे पहले एक गहरी सांस ले और अपने बॉडी को शांत करे: अपने गुस्से को मैनेज करे, और समझने की कोशिश करे की इस दुनिया में आप अकेले इन्सान नहीं है जो रिजेक्ट हुए है! बहुत महान महान लोगो ने भी रिजेक्शन का सामना किया हुआ है। 

जी हा! 

१) दिनेश कार्तिक: आपको टीम इंडिया के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की कहानी तो पता ही होगी। जब उन्हें पता चला की उनकी वाइफ का उनके ही दोस्त क्रिकेटर मुरली विजय के साथ अफेयर चल रहा है, इतना ही नहीं अपनी वाइफ के पेट में मुरली विजय का बच्चा है 

तो सोचिए क्या बीती होगी दिनेश कार्तिक पर। वह इस रिजेक्शन से कुछ साल डिप्रेशन में चले गए। लेकिन उन्होंने कम बैक किया तो ऐसा किया की पूरी दुनिया देखती रह गई। वह सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने ३८ साल की उम्र में विश्वकप खेला। 

२) जे के रोलिंग: हैरी पॉटर की इस राइटर को कौन नहीं जानता। लेकिन इन्हें भी अपने पति से रिजेक्शन मिला था। अपने डिवोर्स के बाद, रोती हुई रोलिंग ट्रेन से सफर कर रही थी तभी उन्हें हैरी पॉटर की कहानी इंस्पायर हुई। आज के दौर में वह वर्ल्ड की सबसे अमीर ऑथर है। 

यही नहीं तापसी पन्नू हो, दिया मिर्जा हो या कोई पॉलिटीशियन, सेलिब्रिटी इन्हे भी अपनी अपनी लव लाइफ में रिजेक्शन मिले है, लेकिन उन्हें ये रिजेक्शन डिफाइन नही करते।

२०२१ के National Crime Records Bureau’s Accidental Deaths and Suicides in India (ADSI) नुसार, 

देश में love affairs को लेकर 1,495 सुसाइड के cases आए है। जिनमे rejection नाम का word पर काफी फोकस किया गया है। अभी हाल में ही हुआ Shraddha, Aaftab का केस हो या ,लड़कियों पर रिजेक्शन के बाद acid attack के केसेस हो, रिजेक्शन के साथ क्राइम rate भी बढ़ने लगा है, 

एक फूलो के बगीचे की तरह सोचिए। जब हम जमी पर कोई बीज बोते है तब सभी बीज फूलकर पौधे नही बनते है। वैसे ही सभी रिलेटिनशिप्स भी आखरी तक नहीं बनते है। रिजेक्शन और घोस्टिग को समझना बहुत important हैं क्यों की ये हमारे लाइफ के दो नॉर्मल पार्ट है। और इसकी वजह से ही हमारे लिए क्या बेहतर है इसकी खोज हम करते है।  

१) Rejection is part of life: 

आपने कभी observe किया है की रेजक्शन तो हमे बचपन से मिलते आ रहे है। स्कूल में tour पर जाने केलिए घर वाले मना करते थे। कभी मां आपकी पसंद का खिल्लोना नही खरीद ती थी। रिजेक्शन हमारी लाइफ से जुड़ा हुआ है। लेकिन love life के रिजेक्शन में मेंटल, इमोशनल, involvemet होती है। उसमे expectations level बहुत high होती है। इसलिए लव लाइफ रिजेक्शन ज्यादा hurt करते है। 

२) Accept what happened:

जो हुआ है उसे accept कीजिए।रिजेक्शन में sad रहना, 

पुरानी यादों में रहना, आंखो से आंसू आना, गुस्सा होना यह सब नॉर्मल है। एक दूसरे से जुड़े रहना ही ह्यूमन टेंडोसी है। And so many things are not in our control. So it's ok to be rejected. 

३) friend and family: 

अगर आप को कोई rejection मिला है तो अपने दोस्त के साथ share कीजिए। अपना ज्यादा तर समय फैमिली के साथ spend किजिए. ये आपका focus shift करने में मदत करेगा। इस समय में अपने पुराने हैबिट्स को follow कीजिए। पसंद की Movie देखिए, बाहर कुछ नया खाना try किजिए।  

४) see as a learning opportunities: 

Rejection को दिलीप कुमार की फिल्मों की तरह tragic मत देखिए। इसे एक magic की तरह देखिए। आपकी लाइफ रिजेक्शन से बदल सकती है। जी हा! Some times rejection हमारी लाइफ का waking call होता है अपने experience से सीखकर, खुद को बेहतर बनाने में लग जाइए। Im sure एक नई सुबह आपका इंतजार कर रही होगी।  

५) Don't hope for comeback: 

आपका रिश्त खत्म हो भी गया हो, लेकिन आपको लगेगा की आपको रिजेक्ट करने वाले लोग पहले कितने kind और lovely थे इसिलिए क्या फिरसे सब कुछ ठीक सकता है? ऐसे झूठे hopes पर मत बैठिए। 

Relationship किसी फुटबाल मैच की तरह नही होते जिनमे किसी भी वक्त कमबैक किया जा सके। कुछ रिश्ते छूट जाने में ही अपनी भलाई होती है। 


६) Don't overthink:

कुछ लोगो के लिए रिजेक्शन life का tough period होता है, उसमे वह खुद के blame करते है, डिप्रेशन की तरफ झुकते है, and they start like feeling failure. पर  ये समय थिकिंग का नही है! Be kind on yourself and don't overthink 

 ७) defensive ना सोचे: 

सामने वाले को attachment से डर था, इसीलिए उसने ब्रेक अप किया। खुद को झूठा दिलासा देने केलिए ऐसे डिफेंसिव ना सोचे। सोचे की उसकी जगह आप होते तो क्या करते। हर एक अपने decision लेने का right hai। 

८) rejection is not in our control:

ये बात समझ गई तो आपकी आधी प्रोब्लम solve हो जायेगी। जी हा! हम finance, study, time, अपने है एक काम को खुद के द्वारा control कर सकते है लेकिन जहा emotions की बात आती है। हम पिघल जाते है। क्यों की हम रोबोट थोड़ी है। हम है ही तो human। एक दूसरे से लगाव होना जितना normal है उतना ही reject होना भी normal है।

कोई आपके इच्छा या आदेश पर आपसे प्यार कैसे करेगा? सामने वालो के मन बदलने से बेहतर है खुद को बदलो, अपने health और wealth पर ध्यान दो। 

Ancient Indian scriptures teach us:

दोस्तो rejection को डील करने केलिए हम हमारे Ancient scriptures से बहुत कुछ सीख सकते है। उनमें सबसे पहला नाम है महारथी कर्ण. जी हा!! 

लाइफ में आने वाले रिजेक्शन का सबसे बड़ा उदाहरण महाभारत के कर्ण है। कर्ण को पूरी लाइफ हर एक से रिजेक्शन ही मिलता रहा। 

पैदा होते ही सबसे पहले उसे अपनी मां ने छोड़ा, द्रोपदी स्वयंवर में द्रोपदी ने खुद कर्ण के साथ विवाह करने से मना किया। और कर्ण का घोर अपमान तक किया। परशुराम से शिक्षा लेने के बावजूद भी कर्ण को उसकी सीखी हुई विद्या भूल जाने का श्राप ही मिला, फिर भी कर्ण अंत तक लड़ता रहा, 

कर्णने अपने रिजेक्शन को खुद के failure से नही जोड़ा, हर रिजेक्शन से कर्ण खुद को स्ट्रॉन्ग बनाता गया। इसी कारण महाभारत युद्ध के वह अर्जुन की सबसे बड़ी चुनौती था। 

कृष्ण ने भगवदगीता में रिजेक्शन के बारे में बहुत अच्छी बात कही है।

मात्रास्पर्शास्तु कौन्तेय शीतोष्णसुखदुःखदाः। आगमापायिनोऽनित्यास्तांस्तितिक्षस्व भारत।।

याने की जीवन में आने वाले rejection हो या happiness, कोई भी सुख दुख permanant नही है,सब कुछ temporary है। यह सर्दी और गर्मी की ऋतुओं के आने-जाने के समान हैं। इसीलिए हमे मन को विचलित हुए बिना उनको सभी प्रॉब्लम्स को टैकल करना सीखना चाहिए। कृष्ण यहा कहना चाहते है की हमे खुद के इमोशन्स कंट्रोल करना सीखना चाहिए, अपने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। 


दोस्तो, ऑस्कर विनर एक्टर will Smith ने एक बड़ी बात कही है की, 

Don't chase people. Be yourself, do your own thing and work hard. The right people the ones who really belong in your life will come to you and stay. 

Will Smith. 

इसीलिए आपको किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। आप patience और खुद पर भरोसा रखे, right person at the right time आपको मिल ही जायेगा। अपने रिजेक्शन को अपनी स्ट्रेंथ बनाइए और आगे बढिए। 


"As the famous philosopher and psychologist, William James, once said, 'The greatest discovery of my generation is that a human being can alter his life by altering his attitudes.' So, embrace your experiences, embrace your emotions, and embrace your life, and you will find the strength to overcome any obstacle, including rejection."

दोस्तो, दुनिया का हर इन्सान अपने लाइफ में रिजेक्ट हुआ होता है। महाभारत की अप्सरा उर्वशी से लेकर, आज के उर्वशी (ऋषभ पंत) तक सभी लोग रिजेक्ट हुए है। 

But सभी को एक छोटी सी रिक्वेस्ट है की रिजेक्शन से डर नही लगता साहब, उसकी रिजेक्शन के तरीके से लगता है। 

आप अगर किसी को ना बोलने वाले है तो सामने वाले को अच्छे से बातचीत कर समझाए। ताकि वह person उससे ज्यादा deep hurt ना हो। कई बार सामने वाला हमारे emotions को समझ रहा है यही कुछ लोगो केलिए बहुत बड़ी बात है। 

तो दोस्तो, नई सुबह आपका इंतजार कर रही है, जाइए जरा धूप में। देखिए लाइफ is so beautiful.


Comments

Popular posts from this blog

They won with simple formula

MS Dhoni: Once in Generation | English

The Godfather actor turns 80 yesterday: