Maleesha Kharava: Dharavi to Hollywood |Hindi

 



मलीशा खारवा: धारावी से हॉलीवुड तक का सफर

कहते है की आपके सपनो में अगर पूरी शिद्दत हो, उनमें विश्वास हो तो एक दिन वह पूरे हो जाते है। यही सपनो की खूबसूरत कहानी है मुंबई के धारावी में रहने वाली १४ साल की मलिशा खारवा की। 

झुग्गी बस्ती में रहने वाली मलीशा के सपने आसमान छूने के थे। "कौन कहता है की आसमान में छेद नही हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों" सच है अगर खुद पर यकीन हो तो क्या कुछ नही हो सकता। 

मलिशा के सपनो को पंख तब लगे जब हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट हॉफमन 2020 को म्यूजिक वीडियो शूट करने केलिए मुंबई आए थे। अचानक आए कोरोना संक्रमण की वजह से उन्हें मुंबई में ही रहना पड़ा था तब वह धारावी में रहने वाली मलिशा से मिले। उसकी आंखो में उन्हें चमक दिखी, सपने दिखे। मलिशा ने बताया की उसे मॉडलिंग करनी है तब उसका सपना सुन रॉबर्ट हॉफमन चौंक उठे। 

उन्होंने मलिशा केलिए फंड जमा करने केलिए "गो फंड गो" नाम के पेज की शुरुवात की और उसके बाद मलिशा सुर्खियों में आने लगी। उन्हे हॉलीवुड के दो फिल्मों से ऑफर भी आए है, इतना ही नहीं इस बच्ची ने "लिव योर फेयरीटेल इस शॉर्ट फिल्म में काम भी किया है। 

चौदह साल की मलिशा आज फॉरेस्ट एसेंशियल्स के नए कैंपेन "द युवती कलेक्शन" नाम के ब्रांड का चेहरा बन चुकी है। यह ब्रांड वंचित समुदाय को शिक्षा द्वारा उन्हें सक्षम बनाने का प्रयास करता है। उनके सपने पूरे करने केलिए मदद करता है। मलिशा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी है, उसके इंस्टाग्राम पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स है। 

मलिशा का सपना है की वह बहुत बड़ी मॉडल बने। वह सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती है। मलिशा जब पाच साल की थी तब उसने प्रियंका चोपड़ा को एक फैशन शो में रैंप से उतरते देखा था। आज उसे the princess from slum भी कहा जा रहा है। सच है की सुंदरता का कोई रंग नहीं होता सुंदरता तो देखने वाले की नजरिए में होती है। 



Comments

Popular posts from this blog

They won with simple formula

MS Dhoni: Once in Generation | English

The Godfather actor turns 80 yesterday: